BLACK SATURDAY FOR SIWAN : दो सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, लगभग डेढ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
•दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट:-
•सीवान के गौतमबुद्धनगर थानाक्षेत्र में शनिवार की देर शाम ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत गंभीर
•सीवान के गोपालगंज रोड स्थित सरसर गांव के निकट बैकुंठ टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के समीप शनिवार की सुबह कार व टेम्पो की टक्कर में तीन की मौत, लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
🌐सीवान में यह शनिवार Black Saturday for Siwan साबित हुआ। शनिवार को सीवान में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई वही लगभग डेढ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । शनिवार की देर शाम हुए एक और सड़क हादसे में दो लोगों की स्पॉट डेथ हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गौतमबुद्ध नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा माधवपुर-जलालपुर के पास घटी.
ये हादसा ट्रक और ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर की वजह से हुआ. मृत्तक और घायल सभी दिहाड़ी मजदुर बताये जा रहे हैं. बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम सीवान से काम कर चार मजदुर एक ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे. सभी लोग ट्रैक्टर पर चालक के पास दोनों चक्के पर बैठे थे.
रास्ते में कर्णपुरा माधवपुर-जलालपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से उनकी ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद गौतम बुद्ध नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच पहले घायलों को सीवान सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल तीनो घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है. घायलों में गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के सानी बसन्तपुर निवासी सुभाष सोहन व बहादुरपुर निवासी रामजी प्रसाद और महाराजगंज के बलिया टोला निवासी जितेन्द्र प्रसाद बताये जा रहे हैं.
जबकि अन्य दोनों महाराजगंज के बिलाय निवासी हरेन्द्र राम व पोखरा निवासी दाढ़ी थे. गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह भी गोपालगंज रोड पर एक सड़क हादसा हुआ था । उक्त दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गया था वही एक घायल पटना पीएमसीएच जाने के क्रम में दम तोड़ दिया ।




Recent Comments