सोशल मीडिया पर मदद की अपील का रंग ऐसा चढ़ा कि बेहद गरीब मुन्ना हाशमी के शव के सुपुर्दे खाक के लिए घंटे भर में….
#हजारों रुपये इकट्ठा तथा जनाजे में सैकड़ों लोग उमड़े

मांझी(सारण) सोशल मीडिया के माध्यम से मदद कि की गई अपील रंग लाई और बेहद गरीब मुन्ना हाशमी के शव के सुपुर्दे खाक के लिए घंटे भर में हजारों रुपये इकट्ठा हो गया तथा जनाजे में सैकड़ों लोग उमड़ पड़े।मालूम हो कि बुधवार की रात लंबी बीमारी के बाद सन्त धरणी मठिया मुहल्ला निवासी व गरीब मजदूर 40 वर्षीय मुन्ना हाशमी की मौत हो गई।

मुन्ना के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा आठ अविवाहित पुत्री व दो अबोध पुत्र शामिल हैं।विगत एक वर्ष से वह लीवर की बीमारी से पीड़ित था।तथा सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार से उपलब्ध राशि से उसका इलाज व परिवार का भरण पोषण होता था।गरीब मुन्ना के दाह संस्कार के लिए बिलखते परिवार को तब राहत मिली जब स्थानीय मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान ने स्थानीय।अनुभव जिंदगी का। नामक वाट्सअप ग्रुप से मदद की मार्मिक अपील की।नगद सहायता भी की।और देखते ही देखते लोगों ने हजारों रुपये उपलब्ध करा दिया।साथ ही सी ओ सिद्धनाथ सिंह और बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने नगद व अनाज उपलब्ध कराया।लोगों ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र और संवेदन शील समाज का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में लोग जनाजे में भी शामिल हुए।जनाजे में शामिल होने वालों में पूर्व मुखिया अख्तर अली सन्नी सौरभ उर्फ पंडित कृष्णा पहलवान नेहाल खान ओम प्रकाश गुप्ता विजय सिंह सिकन्दर अली आदि प्रमुख थे।




Recent Comments