बिहार में लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून : आप

छपरा(सारण) आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह टुन्ना ने आरा में हुए पत्रकार हत्या कांड की निंदा करते हुए कहा कि सूबे में कानून ब्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है।अब कलमकारों को भी नहीं बख्सा जा रहा है। कथित‘जंगलराज’ में भी पत्रकारों के साथ इतना खराब ब्यवहार नहीं किया जाता था जितनी एनडीए की सरकार में हो रहा है। सरकार की कमियां छुपाने के लिए ‘सुशासन राज’ में धड़ल्ले से पत्रकारों की पिटाई और उनकी हत्या हो रही है। बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। पत्रकारों पर हमला बढ़ गया है।कहीं भी कोई सुरक्षित नही हैं। चारो तरफ डर का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से दो पत्रकारों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर के पत्रकारों को अपने ऊपर होने वाली अनहोनी की आशंका पहले ही हो चुका था। इस बाबत उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया हरकु की शिकायत भी की थी। खबर को लेकर चल रहे विवाद के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दे दिया था। पुलिस प्रशासन सजग रहती तो पत्रकार बंधुओं की जान बच सकती थी।
उन्होंने नीतीश सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा मांगते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री से अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करती है।