दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

विगत 7 दिसंबर को बेतिया के प्रसिद्ध नारायणी ऑर्थोपेडिक अस्पताल के तरफ से पुलिस लाइन बेतिया में निशुल्क बीएमटी जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्घाटन बेतिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती निताशा गुड़िया ने सर्वप्रथम स्वयं का बीएमडी जांच कराकर किया. बीएमडी जांच कर रहे जिले के सुप्रसिद्ध हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि हड्डियों की नियमित देखभाल एवं जांच जरूरी है क्योंकि शरीर हड्डियों पर ही निर्भर है हडिया ही शरीर के सभी अंगों को बैलेंस करती हैं और जीवंत बनाए रखती हैं.शिविर में लगभग 300 महिला एवं पुरुष आरक्षी, ट्रेनी आरक्षी सहित विभिन्न पदाधिकारियों की हड्डी जांच भी की गई .मौके पर एएसपी शिव कुमार राव सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.