Θ बेतिया – ​*विशेष भत्ता की समस्या को लेकर DPO (स्थाo) बेत्तिया को TSUNSS पश्चिम चम्पारण ने सौंपा ज्ञापन* 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 22 दिसम्बर 2017 को TSUNSS गोपगुट बिहार पश्चिम चम्पारण इकाई के जिला महासचिव राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल चनपटिया प्रखंड के स्नातक ग्रेड TET अप्रशिक्षित शिक्षकों को सातवें वेतन में विशेष भत्ते से वंचित किए जाने के मामले को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से मिल वस्तुस्थिति से अवगत करा समस्या के निराकरण एवं सम्बन्धित विषयक अग्रेत्तर कार्रवाई हेतू एक ज्ञापन सौंपा। 
मीडिया को इसकी सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने दी।
देय ज्ञापन अनुसार उन्होंने बताया कि बिहार सरकार (शिक्षा विभाग) के संकल्प संख्या 1530 के कंडिका 03 के उप कंडिका VI में वर्णित है कि उक्त कोटि के शिक्षकों को पूर्व में स्वीकृत व्यक्तिक भत्ता एवं विशेष भत्ता पूर्व के दर (1000/-) से यथावत देय होगा ।
उक्त प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव राजेश कुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, सुनील कुमार सिंह, स्नेह सौरभ, अंशारूल राज़, दीपक कुमार, अब्दुल रहमान, लालू कुमार मिश्रा, अनूप कुमार त्रिपाठी शामिल रहें ।
बगहा 2 प्रखंड संयोजक सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने बताया कि शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों समस्याओं को लेकर 23/12/17 को बगहा अनुमंडल मैदान में दोपहर 01:00 बजे TSUNSS बगहा 2 इकाई की बैठक आहूत की गई है जिसमें बगहा 2 प्रखंड के tet शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है ।