सिग्रीवाल का टिकट फाइनल होने पर एकमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल खेलकर मनाया जश्न

दैनिक खोज खबर, एकमा
महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का टिकट फाइनल होने की खुशी में एकमा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल खेलकर जश्न मनाया।

एकमा नगर पंचायत के एकमा हाई स्कूल के निकट अवस्थित पतंजलि स्टोर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ गुलाल खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी एकमा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि इस बार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को रिकार्ड मतों से जीता कर लोकसभा भेजना है। वहीं पश्चिमी मंडल के प्रभारी बंटी ओझा ने कहा कि महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के विकास को और अधिक रफ्तार देने के लिए जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का दुबारा सांसद बनाना आवश्यक है।

इस दौरान पश्चिमी मंडल के महामंत्री शैलेंद्र सिंह, अंतिम सिंह, शत्रुध्न शर्मा, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments