दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-बेतिया पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नकली सीमेंट फैक्ट्री का उद्बभेदन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसवा सरैया मन मे अवैध रूप से नकली सीमेंट फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है । जो बैरिया थाना के सिसवा सरैया मन के श्री साईं राइस मिल के आड में संचालित हो रहा है । सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतिया अप्पर पुलिस अधीक्षक अभियान शिव कुमार राव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जो छापेमारी कर मौके से एक ट्रक , एक ट्रैक्टर ट्रॉली , मैटेरियल, वेट मशीन, 3000 खाली बोरा तथा 4000 भरी हुई बोरिया मिली। नकली सीमेंट फैक्ट्री के मालिक का नाम अशोक कुमार गुप्ता है। जो अपने सहकर्मियों के साथ भागने में सफल रहा ।पुलिस उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है।