दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मारपीट कर रुपए व जेवर लुटने व घर जलाने का प्रयास, प्राथमिकी दरयोगापट्टी थाना क्षेत्र के जरलपुर खुटवनिआ गांव में एक 20 वर्षीय लड़की को मारपीट कर पच्चास हजार रुपए एवं तीन थान जेवर लुट कर घर जला देने की घटना मामला प्रकाश में आया है।घटना शनिवार कि शाम का है,घटना के बावत सबीला खातून ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाया है। दिए आवेदन में उसने बताया कि गांव के ही नबीजान मियां,साहबजान मियां,अली मोहम्मद,सायरा खातून, निजामुद्दीन मियां,नौशाद मियां सभी आरोपियों ने मिलकर मेरे घर में घुसकर मारपीट किया व घर में रखे हुए पच्चास हजार रुपए सहित जेवर लूट लिया और मेरे घर को किरासन तेल छिड़ककर जला दिया जिससे मेरा हाथ पैर और गर्दन जल गए एवं घर सहित गृहप्योगी समान जल कर राख हो गया।थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि प्रथामिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।




Recent Comments