टिकट फाइनल होने के बाद सांसद सिग्रीवाल ने गजराज से लिया आशीर्वाद, बोले : महाराजगंज की सेवा करना ही लक्ष्य

दैनिक खोज खबर, छपरा

महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से बतौर एनडीए उम्मीदवार लोक सभा चुनाव 2019 के लिए टिकट प्राप्त कर चुके भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गजराज से आशीर्वाद लिया। छपरा में सांसद सीग्रीवाल ने गजराज का आशीर्वाद लिया, गजराज ने सांसद को माला भी पहनाया।

बताया जा रहा है कि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने व्यक्तिगत कार्य से छपरा आये थे। छपरा में सांसद के होने व उनका टिकट चुनाव समिति द्वारा फाइनल किये जाने के बाद सांसद समर्थकों ने हाथी व महावत को बुलाकर सांसद को गजराज से आशीर्वाद दिलाया।

वहीं इस दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने देशहित में मोदी सरकार को दुबारा चुनने की अपील लोगों से की। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए दुबारा से इस चुनाव में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा व रिकॉर्ड सीटों पर जीतेगा।

इस दौरान नीलेश सिंह, अमित सिंह, मनोज पांडे, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।