दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मुख्यालय बेतिया स्थित नगर थाना क्षेत्र दुर्गाबाग मुहल्ला में एक 35 वर्षीया महिला ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि महिला कर रात फोन पर किसी ने बात करती रही, फिर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उसे उठाने के लिए बच्चे गये तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद पाया गया। जिसके बाद बच्चों ने उपर से जाकर कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा की महिला फंदे से लटकी हुई है और कान में एयरफोन लगाया हुआ है, जो मोबाईल से कनेक्ट पाया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतका का नाम पुनम देवी बताया जा रहा है। जिसके पति बलराम की मृत्यु दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पूनम अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी। बड़े बेटे की उम्र 8 वर्ष,छोटे की उम्र 6 वर्ष और बेटी की उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। वह घर के पास ही एक छोटा सा होटल चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती रही।पुलिस ने महिला का फोन जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई व अनुसंधान में जुट गई है।





Recent Comments