नौतन:– गंडक नदी मे नहाने गये किशोर की डूबने से मौत
दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :- नौतन – बैरिया थाना क्षेत्र के बथना घाट पर गुरुवार की संध्या नदी में नहाने के क्रम में भेड़िहरवा निवासी स्वर्गीय राजनंदन यादव का 12 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार की मृत्यु गंडक नदी में डूबने के कारण हो गई जिसका शव शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे परिजनों द्वारा बथना घाट पर गंडक नदी से निकाला गया । ग्रामीणो ने बाताया कि मिथिलेश कुमार दो भाई था मिथिलेश कुमार के माता-पिता बचपन में ही मर चुके हैं वह अपने भाई के साथ अपने चाचा राजेश यादव के साथ रहता था जो गुरुवार को भैंस चराने नदी के घाट पर गया था और स्नान के क्रम में गंडक नदी मैं डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी बैरिया प्रखंड क्षेत्र मे लगातार तीन दिनो मे छ: युवक युवती के डूबने के कारण मौत हुई है जिसको लेकर चारो तरफ मातमी का माहौल कायम है परिजनो का शंतान वियोग मे रो रोकर बुरा हाल है जिसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस त्वरित कार्रवाई मे जूट लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।




Recent Comments