सारण :3 लीटर स्प्रीट के साथ एक गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम 
इसुआपुर
प्रखंड के उसरी कलां गांव में बीती शाम अवैध दारू बेच रहे भोला महतो को 3 लीटर दारू के साथ इसुआपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरबिंद पासवान ने बताया कि दिवागस्ती के क्रम में सूचना मिली कि उसरी कलां गांव के भोला महतो अपने घर के बगल में स्थित बँसवारी में दारू बेच रहा है। पुलिस को देख अन्य लोग भाग गए लेकिन विक्रेता भोला महतो दारू के साथ पकड़ा गया।