सारण :लावरिस मानसिक बिक्षिप्त युवती की ठंढ लगने से मौत
नगरा (सारण)
नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाज़ार में विगत दो दिनों से मानसिक रूप से बिक्षिप्त करीब 35 वर्षीय युवती भटक रही थी।इसकी मौत ठंढ लगने के कारण शनिवार की रात्रि में हो गई।स्थानीय नागरिकों की सहयोग से इस लवारिस लड़कीं की डेड बॉडी को रविवार को दफना दिया गया।इस डेड बॉडी के लिए कफ़न एवं दफन कराने के लिए खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुधन भगत ने 500 रु दिए।इस कार्य को सम्पन्न कराने में स्थानीय नागरिकों में मुखिया प्रतिनिधि शत्रुधन भगत, पप्पू साह,मनोज साह,उपेंद्र साह,पूर्व उप सरपंच दूधनाथ राय, बलिराम साह एवं अन्य ने सहयोग किया।ये सभी कार्य खैरा थाना के एस आई मंगल सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ।




Recent Comments