परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली. पंचायत के बरौली गांव के लोग हाइवोल्टेज को ले आक्रोशित हो गये. इसके बाद दरौली सब स्टेशन पहुंच नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें परेशानी से जूझना पड़ रहा है. शिकायत के बाद भी पदाधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. करीब 20 दिन से बिजली नहीं आ रही थी. काफी प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर लगा तो सबके घरों में हाइवोल्टेज आने लगा. जिससे उनके घर में लगे उपकरण जलने लगे. इसकी शिकायत सब स्टेशन में तैनात पदाधिकारियों व कर्मियों से की गयी परंतु उनके द्वारा कोई सामाधान नहीं किया गया. हाइवोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों ने दरौली सब स्टेशन पर कई घंटों हंगामा किया. यही नहीं सभी फिडर को करीब घंटों बंद रखा. गामीणों का कहना था कि हम लोग करीब एक माह से परेशान हैं. कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं. मजबूरन हम लोगों को इस तरह का कदम उठाना पड़ा. वहीं ग्रामीणों ने एसडीओ को बुलाने की मांग कर रहे है. मौके पर संतोष चौधरी, लालू भाई, मनोज यादव, शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र चौहान, श्री भगवान शाह, टुनटुन चौरसिया, अंकुश यादव, राजू यादव, ठाकुर जी सिंह, शिव शंकर चौरसिया, हरिलाल यादव, कपिल लाल मल्लाह, बिहारी चौरसिया, मुन्ना यादव, धर्मेंद्र यादव, संजीत यादव, सुरेंद्र मललाह, भानु प्रताप सिंह, भोला यादव, राहुल सिंह, भीम सिंह, त्रिभुवन सिंह, राधेश्याम यादव, उधो चौरसिया, अदालत गोड़, अकाली चौरसिया, अर्जुन गोड़, विक्की ठाकुर, कृपा नाथ यादव, लालू चौरसिया, मंटू चौरसिया, दीनानाथ यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे.
———————




Recent Comments