
सारण :नजर हटते ही हुई बाईक चोरी
मढ़ौरा
मढौरा पुरानी गोला से एक शुक्रवार को नज़र हटते ही एक मोटरसाइकल की चोरी हो गई ।घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग 9 बजे इसुआपुर थाना के टेढ़ा निवासी रघुवंश सिंह उर्फ दादा अपनी काले रंग की पैशन मोटरसाइकल को इलाहाबाद बैंक के सामने खली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिये पास की एक दुकान में चले गये और जब लौटकर अपनी मोटरसाइकल के पास आये तो मोटरसाइकल गायब थी ।कुछ देर खोज बिन के बाद पता नहीं चलने पर मढौरा थाना को इस बात की सूचना दिये।मढौरा मे आये दिन बाईक चोरी की घटना से आम लोग परेशान है किंतु मढ़ौरा पुलिस इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में अक्षम साबित हो रही है। अपराध व चोरी की घटनाओं के रोकथाम के लिये गुरुवार को ही मढौरा एएसपी ने बैंक अधिकारियों व व्यवसायियों के साथ बैठक कर नियंत्रण के लिये विचार विमर्श किया था किन्तु उसी दिन से लगतार दूसरे दिन भी बाजार से मोटरसाईकल की चोरी कर चोरो ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।




Recent Comments