सारण :सड़क दुर्घटना में एक की मौत,दो घायल
#सोनू कुमार सिंह 

दरियापुर
डेरनी थाना क्षेत्र के दिघवारा भेल्दी पथ पर रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।मृतक 35 वर्षीय अजय राय दरियापुर थाने के अकीलपुर गांव के भगत राय का पुत्र था।घायलों में उसी के गांव के कांग्रेस राय व नमूना राय शामिल हैं।जिन्हें गम्भीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।हालाँकि घटना के बाद चालक फरार हो गया।   चालक व ट्रैक्टर भेल्दी का बताया जा रहा है।पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।   । सुचना मिलने के बाद मृतक के  परिजन थाने पर जुटने लगे।धीरे धीरे थाने का माहौल रुदन क्रंदन से गमगीन हो गया।
सरस्वती पूजा के लिए जेनरेटर का साटा करने निकले थे तीनों
मृतक अजय राय अपने अन्य दो ग्रामीणों के साथ  गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर घर से जेनरेटर का साटा करने के लिए बाइक से निकला था।इसी क्रम में वह रसूलपुर पहुंचा।इसी  बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीण स्थानीय पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा।
घर का इकलौता कमाऊ था अजय 
मृत अजय राय दो भाइयों में बड़ा था।वह गुजरात में ट्रक चलाता था तथा इसी से पुरे परिवार का भरण पोषण करता था।दो माह पूर्व ही वह गुजरात से घर आया था।सरस्वती पूजा के बाद फिर गुजरात जाने वाला था।इसी बीच वह सड़क दुघटना का शिकार हो गया।अजय को दो पुत्रियां हैं।जिसमे 4 वर्ष की कल्याणी व 1 साल की जुली है।घटना की सूचना मिलते ही पुरे गांव में मातम पसर गया।मृतक के बूढ़े पिता व पत्नी कलावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।