
तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के भगवतपुर पंचायत के फरीदपुरा गांव स्थित आम गैरमजूरुआ ग्रामीण सड़क को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध कर अतिक्रमण कर लेने का मामला सामने आया हैं। मामले में प्रभावित लोगों द्वारा तरैया सीओं, मढ़ौरा डीसीएलआर और मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में एक शिकायती दिया गया है। दिए गए शिकायती पत्र में स्थानीय लोगों का आरोप है कि खतियान में फरीदपुरा गांव स्थित खाता नंबर-388, सर्वे नंबर-1544, किस्म रास्ता, नवैयत गैर मजरुआ आम भूमि रास्ता करके तर्ज है। जिसे अंचल अमीन द्वारा मापी कर मापी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया है। जिसमें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उक्त ग्रामीण सड़क को अवरुद्ध करते हुए मरई-पलानी एवं बालू-गिट्टी रखकर अतिक्रमण कर दिया गया है। जिस कारण बरसात के दिनों में भी आम लोगों को उस रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की है।




Recent Comments