छपरा. मशरक के आरना गांव निवासी अनूप नारायण सिंह की इस बार छठ पूजा में पांच फिल्में एक साथ प्रदर्शित हो रही है।

प्रदर्शित होने वाली हिंदी फ़िल्म वी फार विक्टर,मैथली फ़िल्म लव यू दुलहिन, ई इश्क बड़ा बेदर्दी, सच्चाई हमार जिंदगी व पटना मेरी जान है।बिग गंगा चैनल पर भोजपुरिया टनाटन शो से चर्चा में आने वाले अनूप नारायण सिंह ने अपने कैरियर की शुरुवात टीवी पत्रकारिता से की थी।लेकिन सफलता की सोपानों पर चढ़ते हुए आज अपनी मेहनत के बदौलत अपने को पत्रकारिता के साथ-साथ, एक फिल्म कलाकार और समीक्षक के रूप में भी स्थापित कर लिया है।