
मांझी। केन्द्र सरकार के नए कृषि बिल के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा आहूत भारत बन्द का मांझी में भी ब्यापक असर रहा। प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में मांझी चट्टी पर आगजनी कर आवागमन को घण्टे भर के लिए वाधित कर दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बन्द के दौरान राजद व माकपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। बन्द कार्यक्रम में माकपा नेता रमेश यादव डॉ सत्यनारायण प्रसाद यादव धनु यादव नसीम अहमद आदि शामिल थे।




Recent Comments