मांझी : मांझी में बढ़ती लूट की घटना से दहशत, फिर सीएसपी संचालक से नकदी समेत लैपटॉप ले उड़े अपराधकर्मी

छपरा : बुधवार शाम को अपराधकर्मीयो ने मांझी मुख्य मार्ग पर मझनपुरा-गांगोपड़ाइन मंदिर के समीप बाइक सवार युवक से एक लाख अड़तीस हजार नकद तथा लैपटॉप व मोबाइल सहित बैग ले उड़े। रिविलगंज के गोरिया छपरा में एसबीआई का सीएसपी संचालित करने वाला युवराज कुमार सिंह मांझी उत्तर टोला का है निवासी बताया गया हैं। घटना सन्ध्या सात बजे के आसपास की है। सीएसपी बन्द कर घर लौटने के क्रम में बाइक सवार तीन अपराध कर्मियों ने दिया घटना को अंजाम। बैग झपट कर पूरब की ओर हुए चम्पत हो गये। मालूम हो की कुछ ही दिन पहले क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की घटना हुई थी। फिर वरादात के बाद दहशत बढ़ रहा हैं । सूचना पर पुलिस नें शुरू की गहन छानबीन में जुटी हैं।