छपरा । नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 43 आयुर्वेद महाविद्यालय स्थित कोरेंटाइन कैम्प में आवासित एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में आयुर्वेद महाविद्यालय स्थित कोरेंटाइन कैम्प के उत्तर में रेलवे लाइन, पश्चिम में सड़क, दक्षिण में भिखारी ठाकुर चौक और पूरब में बड़ा तेलपा तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है।कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो. 7717781085 को दिया गया है।