सारण से सुबह-सुबह मनहूस खबरें : आगलगी में माँ के सामने ही घर मे सोये कलेजे के टुकड़े मासूम बेटा-बेटी की जलने से मौत

परसा : क्षेत्र के बलिगांव गांव में घर मे आग लगने से सोये दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है।मृतकों में गाँव के रंभु साह के आठ वर्षीय पुत्र कुंदन और पांच साल की बेटी सोहानी बतायी जा रही है।घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार बीती रात रंभु साह के पड़ोस में एक तिलक समारोह था।जहां पर मासूम मृतकों की माँ ने बच्चों को घर मे सुला कर तिलक समारोह में देखने चली गयी।तबतक इधर घर मे आग पकड़ लिया।आग लगने की खबर पर लोग घर की ओर दौर के आये और आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि रसोई गैस की सिलेंडर में बिस्फोट हो गया।जिससे आग और बिकराल हो गया।देखते ही देखते माँ के सामने ही उनके दोनों कलेजे के टुकड़े बेटा-बेटी जल गये।माँ दहाड़ मार रोती चिल्लाती रह गई।लेकिन प्रकृति ने कोई दया भाव नही दिखाया।

इस हादसे में शम्भू साह कृश्णा साह हरि राय समेत अन्य लोगो के भी घर के समान भी जलने की खबर है।