बेतिया : दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर नगर में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकाली गयी जिसमें जिले के हजारों की संख्या में चित्रांशो ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुषों,महिलाओं बच्चियों युवकों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो गया । शोभा यात्रा का नेतृत्व जिला चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष ई सुरेन्द्र नारायण सिन्हा व सचिव राकेश शरण उर्फ़ पुन्नु श्रीवास्तव ने किया। शोभा यात्रा में जिले के चित्रांश समाज के कई नामचीन हस्तियों ने भी हिस्सा लिया जिसमे प्रमुख तौर पर चित्रगुप्त समिति के प्रवक्ता वरीय भाजपा नेता व अधिवक्ता सत्येन्द्र शरण, पूर्व विधायक रश्मि वर्मा, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता श्री ओम प्रकाश क्रांति जी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, शशिभूषण श्री. अनिल वर्मा, मुन्ना श्री. बलिराम प्रसाद व आनन्द बिहारी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में अजय गिरि, अरुण सिंह व कई अन्य गणमान्य लोगो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाया । शोभा यात्रा में जहाँ एक तरफ सैकड़ों की संख्या में हाथों में रंग बिरंगी पताका थामे बच्चियों का हुजूम शोभा यात्रा को लुभवना बना रहा था वहीँ दूसरी तरफ घुड़सवारों का जत्था नगर वासिओं के लिए कौतुहल का विषय रहा ।





Recent Comments