सारण :निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा विधायक ने करायी सैकड़ों नेत्र रोगियों की जांच

⏭दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण अमनौर /सारण :-अपने आवास पर शिविर लगाकर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर ने सैकड़ों आंख के रोगियों को निशुल्क नेत्र जांच करायी. राम कृष्ण मिशन सेवा सदन बेला, मुजफ्फरपुर के नेत्र चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने लगभग चार सौ रोगियों का नेत्र की जांच किया जिसमें 85 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया.
विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने बताया कि मोतियाबिंद के चिन्हित रोगियों को अपने निजी खर्च से आॅपरेशन व दवा का उपलब्ध कराया जाएगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप से सुदीश सिंह, महम्मद अयूब अंसारी, लाल महम्मद, रामेश्वर राय, लालझरी देवी, शीतल कुअंर, इन्द्रासन देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.




Recent Comments