महाराजगंज के राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह १६ अप्रैल को करेंगे नामांकन, क्षेत्र भ्रमण कर जनता जनार्दन का ले रहे हैं आशीर्वचन

जनादेश/ मशरक (सारण) महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रंधीर सिंह आगामी १६अप्रैल को अपने नामजदगी का प्रजा दाखिल करेंगे। वे आज बुधवार को मशरक प्रखंड के बहरौली बाजार पर व्यसायियों एवं बुजुर्गों से मिलकर आशिर्वाद ले रहे थे उन्होंने आमलोगों से नामांकन में चलने का भी आग्रह किया इस मौके पर रंधीर सिंह ने कहा कि महाराजगंज में महागठबंधन की आंधी चल रही है क्षेत्र भ्रमण के। दौरान लोग जिस तरह से समस्याएं गिना रहे हैं लग रहा है कि महाराजगंज नेतृत्व विहिन सा हो गया है रंधीर ने अपने पिता व पूर्व सांसद प्रभूनाथ सिंह के कार्यकाल के उपलब्धियों को भी गिनाए, उन्होंने डुमरसन बंगरा , लखनपुर बाजार चान्दकुदरिया बाड़वाघाट बाजार चान्दवरवां बजार,आदि जगहों का दौरा किया। मौके पर बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, समिति सदस्य पति शशिभूषण सिंह ,एवं मुन्ना दिवाना शत्रुघ्न सिंह, समाजसेवी धनुप्रताप सिंह ,जयराम सिंह,सन्त कुमार सिंह, दशरथ कुंवर ,ललन सिंह,बच्चा सिंह ,श्यामप्रकाश सिंह,बिक्रमा बैठा मनोज सिंह उर्फ बाबू साहेब,प्रमालिक सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments