सारण :साईं बाबा की भव्य पालकी का लोगों ने किया स्वागत
—-
एकमा (सारण)
—-
ओम साईं सेवा समिति बरेजा के द्वारा साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बरेजा स्थित साईं बाबा के पांच वर्ष पूरे होने पर यह पालकी यात्रा निकाली गई थी। साईं बाबा के भक्तों का जत्था जब एकमा के हंसराजपुर गांव पहुँचा तो वार्ड पार्षद जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने साईं भक्तो को शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया। साईं बाबा की पालकी को पूरे एकमा बाज़ार में घुमाया गया।

इस दौरान बचुलाल सिंह, दिनेश साह, शैलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, दीपक सिंह, रोहित, मेरज, अंशु सिंह, नीरज साह आदि उपस्थित थे।