​बेतिया :- आज राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य धंरंजन कुमार की अध्यक्षता में ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सम्पन्न 



✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 14-05-2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला का एक बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य धंरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला के संघ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। धंरंजन कुमार ने संगठन के कार्यों पर एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद आगामी संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगा इसके अलावा प्रांत समीक्षा योजना बैठक,शैक्षणिक व बिहार की वर्तमान स्थिति को लेकर आंदोलन किया जायेगा साथ ही प्रान्त के द्वारा विश्वविद्यालय व जिला स्तर पर सामाजिक अनुभूति सर्वे अभाविप के कार्यकर्ताओ के द्वारा किया जाएगा जिसमें समाज में रह रहे प्रत्येक तबके के लोगों से मिल उनके बारे में अनुभूति करेंगे॥ 
नगर मंत्री सुजीत कुमार व रौशन कुमार ने कहा कि अभाविप के द्वारा गर्मी की छुट्टी में कार्यक्रम ,जिसमें व्यक्तित्व विकास शिविर ,छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता ,सिलाई कटाई, नगर सह मंत्री राहुल पांडेय ने बताया की कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का वोकेशनल कोर्स में प्लेसमेंट की सुविधा, मूलभूत सुविधाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा॥
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुशवाहा ने बताया कि छात्राओं के बीच अभाविप लगातार कार्य करेगा शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्राओं से संपर्क,छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर,छात्रा सुरक्षा,छात्रा शिक्षा आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर काम करेगी।।इस अवसर पर आर्यन अग्निहोत्री  ,विकाश कुमार,रजनीश गोस्वामी,रवि पटेल, अभिषेक राज ,राजन राम,पीयूष मिश्रा आदि जिला से दर्जनों छात्र उपस्थित थे॥