
छपरा (सारण)। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा पर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की देर रात सगे भाईयों के बीच हुई मारपीट की वारदात में ट्रिपल मर्डर से मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है । वहीं इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में केस दर्ज कर नामजद सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात एकमा थाना क्षेत्र के पंचुआ पंचायत के गंगवा पर गांव में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर आपसी मतभेद के कारण दो बच्चों के बीच लड़ाई में लालू महतो एवं उनके परिजनों द्वारा अपने ही सगे भाईयों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसमें राजेश्वर महतो (50), दीनानाथ महतो (45), स्वामीनाथ महतो (48) की मृत्यु इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि कुछ लोग जख्मी हो गये, जो इलाजरत हैं।




Recent Comments