सारण :मढौरा में प्रधान डाकघर में लिंक बाधित होने से कार्य प्रभावित, एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन सुध लेना नहीं 

मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रधान डाकघर में बीएसएनएल के लिंक प्रभावित होने से कई प्रकार के कार्य प्रभावित है ।ये स्थिति है की लिंक खराब की शिकयत की एक पखवाड़ा पूरा होने को लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं ।  जिससे आमजनों के साथ विभाग के भी राजस्व का नुकसान हो रहा है । पिछले महीने के 22 तारीख से ही लिंक फेल है । लिंक नहीं रहने से बैंक के वित्तीय लेनदेन में हर प्रकार के खाता से लेनदेन नहीं हो पा रहा है । प्रतिदिन दर्जनों डाकघर के ग्राहक आवश्यक सेवाओं के लिये आकर सुबह से शाम तक इंतजार कर लौट जा रहे है । सबसे बड़ी परेशानी उन खाताधारीयों की है जिनके घर में शादी है । उनके अपने रुपयें रहते दुसरे से उधारी के लिये विनती करनी पर रही है । इस लग्न के मौसम में ऐसे कार्य कलाप से परेशान हो रहे है । बताया जाता है की आमजनों के साथ विभाग के निवेश करने वाले ग्राहकों को भी अन्यत्र बैंक आदि में निवेश कर दे रहे है । क्योंकि निवेश करने वाले ग्राहक लगन अब खत्म होते ही प्रदेश जानें के लिये तेजी किये हुये है । वो निवेश करने के लिये लम्बे इंताजार नहीं कर सकते ! फिर इससे जो डाक विभाग में निवेश के इच्छुक है वो भी अन्यत्र कर दे रहे है । जिससे डाक विभाग को नुकसान तो हो ही रहा है,  फिर डाकघर के अभिकर्ताओं के भी दिनभर का समय बर्बाद हो जा रहा है । वो निवेश के लिये राशि भी ला रहे है तो निवेश नहीं हो पा रहा है । उनके भी कमीशन से मिलने वाली मजदूरी डूब जा रही है । काउंटर से बिना काम धंधा कराये लौट रहे अभिकर्ता देवेन्द्र कुमार सिंह , अनिल कुमार सिंह , फूल कुमारी , विपिन कुमार , पुतुल कुमारी , प्रकाश ओझा आदि ने बताया की हम लोग रोज़ निवेश की राशि ला रहे है , फिर शाम तक निवेश नहीं होने से लौट जा रहे है । नगदी लेकर आनाजाना जोखिम भरा काम है । फिर भी कर रहे है की आज लिंक ठीक हो जायेगा तो कल हो जायेगा । वीएसएनएल की खराबी के वजह से लिंक बाधित की शिकायत पर मढौरा -मशरक प्रक्षेत्र के अधिकारी राज कुमार प्रसाद से फोन पर बात करने की कोशिश की गयी । लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका । 
  👉क्या कहते है पोस्टमास्टर –
मढौरा डाकघर शाखा में 22नवम्बर से ही वीएसएनएल के खराबी से कार्य बाधित है । बीएसएनएल कर्मी को सूचना दी गयी थी । जिससे दो कर्मियों ने आकर ठीक करने का प्रयास किया था । फिर भी ठीक नहीं हो पाया था । बीएसएनएल विभाग की लापरवाही से डाकघर को रोज़ राजस्व की क्षति हो रही है । कई अन्य जरूरी कार्य लम्बित है । –
रमेश कुमार सुमन 
पोस्टमास्टर , प्रधान डाकघर मढौरा