मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में मंगलवार को महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पहुंच पीएचसी में चल रहे वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया। मौके पर सिविल सर्जन सारण डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, एकाउंटेंट जगनारायण मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि ज़िले के सदर अस्पताल में कोविड-19 से संबंधित सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। छपरा सदर अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

जहां अब बेड, आक्सीजन और दवाईयो की कोई कमी नहीं है। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार कमर कस कर तैयार हैं। लोगों से आग्रह और विनती है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर वैक्सीन जरूर लें, जिससे इस महामारी से लड़ने में यह सुरक्षा कवच का काम कर सकें। मौके पर उन्होंने मीडिया को बताया कि जल्द ही पीएचसी मशरक में चिकित्सकों के खाली पदों को भरा जाएगा।इस दौरान में कोई गरीब मजदूर या जरुरतमंद भूखा न रह जाये।

जिसे लेकर मशरक प्रखंड कार्यालय के परिसर में सामुदायिक किचन लगातार चलाया जा रहा है।वहीं मंगलवार को महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मशरक में चल रहे सामुदायिक किचन निरीक्षण किया है। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा पूरे कर्मचारियों के साथ रहें। तैनात अधिकारियों से भाजपा सांसद ने भोजन सामग्री की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान खाना बना रही रसोइयों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी इस कोरोना काल में भूखा न रहे।सरकार को हर लोगों की चिन्ता है।उन्होंने लोगों से अपील किया कि सरकार के द्वारा कोरोना से लड़ाई के लिए पूरी तैयारी की जा रही है ।सभी लोग सरकार का सहयोग करें तथा अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।अनावश्यक भीड़ नहीं लगाए तथा मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करें । बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन करवाएं।कोरोना का वैक्सीन लेने से ही कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। निरीक्षण कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह,श्याम बिहारी सिंह, धीरज सिंह, पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश राम, वरिष्ठ नेता गौतम ओझा उपस्थित रहें।