सारण :शेखपुरा महादलित बस्ती में नये विधुत ट्रांसफार्मर का हुआ उद्धाटन
अमनौर /सारण
प्रधानमंत्री विधुतीकरण योजना के तहत धरहाराखुर्द पंचायत के शेखपुरा महादलित बस्ती में लगे 63 केवीए ट्रान्सफार्मर का उद्धाटन स्थानीय मुखिया पति बसंत सिंह ने फिता काटकर किया. शुक्रवार को हुए उक्त विधुत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के साथ ही महादलित बस्ती के लगभग डेढ़ सौ घरों में विधुत आपूर्ति बहाल होने का रास्ता साफ हुआ. जिससे महादलित परिवार के लोगों इसके लिए खुशी व्याप्त किया. लोगों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व स्थानीय सांसद को बधाई दिया. उक्त मौके पर मुखिया पति बसंत सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के विकासात्मक योजना का लाभ आमलोगों को अब घर -घर पहुंचने लगा है. जहां भाजपा की सरकार स्वच्छ पेयजल ,शौचालय, सड़क व बिजली की ब्यवस्था के प्रति दृढ संकल्पितहै. उक्त मौके पर वार्ड सदस्य मुस्ताक आलम , मोहन सिंह , पीआरएस मंजय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह , बूलेट सिंह , ललिता देवी, अनिता देवी, शकुन्तला देवी , पंकज राम लालबाबू राम , बबन राम , आदि लोग शामिल थे.




Recent Comments