सारण : स्व.जीउत राय मेमोरियल टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में तरैया ने डोईला को 41 रनों से पराजित किया
अमनौर /सारण

स्थानीय विजयराम जी दास मठिया के मैदान में आयोजित स्व.जीउत राय मेमोरियल टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में तरैया की टीम ने डोईला टीम को 41 रनों से पराजित किया. उक्त टूर्नामेंट में शुक्रवार को तरैया की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरैया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 164 रन बनाए जहां जवाब में उतरी डोईला की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट गंवा कर मात्र 123 रन ही बना पाई. मैन ऑफ द मैच का खिताब तरैैैया टीम के लालू कुुुमार को दिया गया. टूर्नामेंट के मुुख्य अतिथि मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक राय ने टूर्नामेंट का उद्धाटन टॉस उछाल कर किया. इसके पूर्व प्रमुख अभिषेक राय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया. उक्त मौके मुख्य रूप टूर्नामेंट के आयोजक शशि रंजन उर्फ चंदन सिंह, मनीष कुमार राय, रमेश कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह राणा, महम्मद भोला, पियूष आदि लोग उपस्थित थे. मालूम हो उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 दिसम्बर को होगा.




Recent Comments