सारण :मढौरा में आदर्श रा.म.विद्यालय के माता समिति का चुनाव तीसरी बार भी चढ़ा हंगामे की भेंट 
#अधिकारी और पुलिस के सामने असमाजिक तत्वों ने डाला विघ्न 
#कार्यवाही पंजी बैठक में लगातर दूसरी बार फाड़ किया फेंक फांक 

मढौरा (सारण)
स्थानीय राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में माता समिति का चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया । शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के उपस्थिति में चल रहे चुनाव में देखते ही देखते हंगामे शुरू हो गये । जबकि विद्यालय ने पहले ही थाने को पुलिस बल की मांग कर बुला लिया गया था । विद्यालय को पहले के निर्धारित तिथि को भी चुनाव हंगामे के वजह से रोक देना पड़ा था । उस दिन भी चुनाव में ग्रामीणों ने गुटबाजी कर चुनाव बाधित करने का प्रयास किया । जिससे की चुनाव समन्वयक हृदया नंद ठाकुर ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा करते हुये कहा था की पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे । जिसकी तिथि वरीय अधिकारियो से विचार विमर्श कर घोषित किया जायेगा । तब जाकर मामला शांत हुआ । फिर जब पुरी तैयारी के साथ प्रखंड प्रसार पदाधिकारी ललन महतो और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव शुरू हुये , तब भी स्थिति अराजक ही दिखी । विद्यालय परिसर में स्त्री और पुरुष की सैकड़ो की संख्या हो-हंगामा करता रहा । फिर असमाजिक तत्वों से भी प्रशासन हलकान दिखा । भीड़ की नाजायज फ़ायदा उठाते हुये अराजकता फैलाने के उदेश्य से कागजात और कारवाही पंजी को फाड़ तितर बितर कर दिया गया ।फिर व्यवस्था सम्भलने का नाम नहीं लिया । उपस्थित लोगों में कुछ लोग आरोप लगा रहे थे की अधिकारियों द्वारा नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है । जिससे वो हंगामा कर रहे है । फिर वही हार थाक कर बीईओ ललन महतो ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी । तब जाकर मामले शांत हुये ।बीईओ ललन महतो ने थानाध्यक्ष के नाम एक आवेदन लिख असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कारवाई करने के लिये दिया । आपको बता दे की इसके पहले 27 नवम्बर को ऐसी ही हालात बने थे । तो चुनाव स्थगित  दिया गया था । उसके पहले भी 16 नवंबर की बैठक हुई थी ।लेकिन वो भी नियमावली में उलझ स्थगित करनी पड़ी थी । मिली जानकारी के आनुसार 9 सदस्यों का कोटिवार चयन करना है । उसी में से एक सचिव पद के लिये चुने जायेंगे । जबकि अध्यक्ष का पद वार्ड पार्षद के लिये पदेन रखा गया है । 

#क्या कहते है बीईओ-
माता समिति का चुनाव था । ग्रामीणों ने नियमावली के अनुसार चुनाव नहीं होने का आरोप लगा हंगामा कर दिया । इसलिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है । फिर बाद में उच्चाधिकारियो से दिशा निर्देश लेकर तिथि घोषित की जायेगी । -ललन महतो,  बीईओ मढौरा