सड़क का अतिक्रमण कार्य को पुलिस ने रोका, निजी जमीन मान कर खड़ा कर रहा था दीवार
⏭दरियापुर (सारण) से बिपिन कुमार की रिपोर्ट
डेरनी (सारण) :-थाना क्षेत्र के सुतिहार बाजार दिघवारा भेल्दी मुख्यपथ पर स्थानीय निवासी विनय साह द्वारा अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार विनय साह अपने घर के सामने मुख्य पथ पर निर्माण करा दीवार खड़ा कर रहे थे। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी। जिसके उपरान्त थाना प्रभारी परसुराम सिंह अपने दल बल के साथ पहुँच निर्माण कार्य को रोकते हुए विनय को अपने गिरफ्त में लेते हुए पूछ ताछ करने लगे।
पूछ ताछ के क्रम में विनय ने बताया कि यह भूमि मेरा निजी है। इस संबंध में अंचल अधिकारी राजकुमार से संपर्क करने का प्रयास किए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।समाचार प्रेषन तक पुलिश कार्य को रोकी हुई थी।





Recent Comments