बेतिया(प.च.):- सरकारी गैर सरकारी संस्थानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, निकाली गयीं मनोरम झांकियां

न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नरकटियागंज शहर के विभिन्न विद्यालयों द्वारा मनोहरम झांकियां प्रस्तुत की गई।
नरकटियागंज के लोटस स्कूल के द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गयीं । उधर बच्चों ने समाज के बुद्धिजीवियों के प्रति यह संदेश दिखाया कि समाज में अब कर्तव्य जन जागरण होना चाहिए। लोटस स्कूल ने स्वच्छता और दहेज न लेने न देने के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए समाज में बढ़ते प्रदूषण को दर्शाया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आम लोगों से लेकर गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।टी.पी.वर्मा काॅलेज, संत मैकल, सरस्वती वीधा मंदिर,उच्च विधालय, बालिका उच्च विद्यालय और अनुमंडल कार्यालय में झंडारोहण किया गया।