
सारण :शराब बंदी के कारण होली हुई, पर हुरदंग नहीं
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
शराब बंदी के कारण होली तो मजे से हुई पर नहीं हुरदंग नहीं हो सका। वहीं प्रशासन की गस्ती गाड़ी दिन भर चौतरफा चक्कर मारती रही।
बिहार में शराब बंदी होने के बाद यह पहाल होली था। जहां होली तो मजे से मनाई गई पर हुरदंग नहीं हो सका। बड़ी शांति पूर्ण तरीके से लोगों ने होली का मजा लिया। जहां कुछ लोग चोरी छिपे शराब का सेवन भी किया तो वह अपने दायरे में रह गये। किसी ने प्रशासन के डर से नशे में धुत होकर बाहर दिखाई नहीं दिया। जिसके कारन हुरदंग नहीं हुई। और क्षेत्र में बिल्कुल शांति का महौल कायम रहा। इधर कुछ युवक लहेरिया कट बाइक चलाने में पकरे गये। तो उनकी बाइक पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त कर ली गई है। वही कुछ अफवाह सूचना भी पुलिस को मिली। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अगले को भरोसा दिलाया। तथा कुछ जगहो पर खुद पुलिस पहुंच कर शांति व्यवस्था बनवाया। जिसमें थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार गाड़ियाँ गस्ती के लिए निकाली गई थी और वे खुद बाइक से गस्त करते देखे गये। इधर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचलाधिकारी ललन प्रसाद सिंह भी क्षेत्र भ्रमण करते रहे।




Recent Comments