सारण :विद्या भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

मढौरा /सारण
ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रतिभा की कमी नही है बस कोशिश करना होगा उसे सही मंच पर लाने का। बुधवार को विद्या भारती पब्लिक स्कूल,गौरा सारण के 10 वें वार्षिकोत्सव समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे शामिल जदयू के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कही ।

कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत दीपप्रज्जवलन के साथ हुआ फिर अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अशोक कुमार सिंह द्वारा माला पहनाकर व रामचरित मानस काव्य देकर किया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों व बच्चो को दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। ज्ञातव्य है कि यह विद्यालय गौरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र मे उच्चस्तरीय शिक्षा का अलख जगा रहा है। वार्षिकोत्सव समारोह मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे बेेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं, हम फौजी पर भावविभोर करने वाला नाटक प्रस्तुत किया साथ ही बाल कलाकार ने गीत,संगीत, भाव नृत्य, एकांकी, मनोरम झांकी की प्रस्तुति दी गयी। मंच संचालन कन्हैया ओझा व गोलु कुमार शाही ने किया वही व्यवस्थापक पप्पू कुमार सिंह व अभिभावक मौजूद रहे।




Recent Comments