फिल्म अभिनेता और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर आगमन पर किया भव्य स्वागत
गोरखपुर, (उ.प्र)

पैडलेगंज चौराहे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एंव फिल्म अभिनेता राज बब्बर एंव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। श्री राज बब्बर एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करने के लिए आये हैं।
जिसमें युवा कांग्रेस नेता शेख बशर अली एंव मो० अरशद जिला अध्यक्ष गोरखपुर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।
स्वागतकर्ता में मुख्य रूप से शेख बशर अली,मो० अरशद,राजेन्द्र यादव,महेंद्र मोहन,अमित कनौजिया,मो०राजा,मकसूद अहमद,शेख मासूक अली, प्रिंस, मो.ताहिर रजा, आकिब शेख, आमिर खान, मो. आवेश उर्फ राजू आदि मौजूद थे।