प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ मढौरा रेल फैक्ट्री निर्माण का काम 
▶अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्य स्थल का किया निरीक्षण 
▶तीन पालीयो मे तैनात किये गये दंडाधिकारी और पुलिस 
▶एसडीओ ने अपनी उपस्थिति मे शुरू कराई काम 
▶तथाकथित धमकी के कारण दूसरे दिन कम संख्या मे पहुँचे मजदूर 
▶प्रशासन की उपस्थिति मे मुआवजा  के लिये अपनी शिकायत लेकर नहीं आया कोई किसान 
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
मढौरा (सारण)
मढौरा डीजल लोकोमोतिब  फैक्ट्री के दूसरे दिन बाधित काम को अनुमंडल प्रशासन ने मंगलवार को शुरू कराया ।काम शुरू कराने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को कामगारों के मन मे दहशत को ख़त्म करने के लिये तीन पालीयो मे दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई ।प्रत्येक पाली मे दो दंडाधिकारी के साथ दो पुलिस पदाधिकरी और पुलिस के जवान लगाये गाये है ।प्रथम पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिनियुक्ति पर रहंगे जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे के दूसरी पाली मे दो दंडाधिकारी और दो पुलिस पदाधिकरी के साथ पुलिस बल ही रहेंगे जबकि तीसरी पाली मे रात  8 बजे से मजदूर के छूटने तक तीसरी पाली मे दो के अलावे एक अतिरिक्त दंडाधिकारी रहेंगे ।बताते चले की निर्माणाधीन कारखाना के समीप अज्ञात द्वारा सोमवार से काम बंद करने के लिये धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया था ।इसलिये कामगारों ने भय के माहौल के कारण अपनी काम को रोक दिया गया था ।निर्माण कर रही अमेरिकन कम्पनी जेनरल ईलेक्ट्रीकल एवं उसके सहयोगी एचपीसीएल के अधिकारियों ने इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दिया तो मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ,एएसपी अशोक कु सिंह और इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित सहित कई अधिकारियों ने रेल फैक्ट्री का मुयायना किया ।सभी ने स्थिति का आकलन कर फैक्ट्री परिसर मे कोई विवाद नहीं देख काम शुरू कराया गया ।इस तरह के अवरोध पहले भी आये थे लेकिन किसानों ने अपनी मांगो के समर्थन मे खुद आगे आये थे ।उसके उलट इस बार किसानों के नाम पर शरारती तत्वों द्वारा पोस्टर चिपका काम रोकने की धमकी दी गई ।
  इस सम्बन्ध मे मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने फैक्ट्री परिसर मे संवाददाताओ से कहा की इस तरह के अफवाह शरारती तत्वों के द्वारा की गई है ,क्योंकि यहाँ के किसान ने शुरू से ही सहयोगात्मक रवैया अपनाया है ।प्रशासन से अपनी समस्या के हल मे सहयोग करते आये है ।अभी तक 75 प्रतिशत से जयदा किसानों को मुआवजा मिल चुका है ।शेष किसानों की भी कगाजात प्रक्रिया पुरी होते ही मुआवजा की भुगतान कर दी जायेगी ।ये काम यहां के किसानों का नहीं है ।क्योंकि प्रशासन की उपस्थिति मे अभी तक कोई किसान काम रोकने नहीं आया ।मुआवजा से वंचित किसानों की भी राशि भुगतान की प्रक्रिया मे मशरक अंचलाधिकिरी ,मढौरा अंचलाधिकारी के साथ मै भी सतत प्रयास मे लगा हुआ हूँ ।