सारण :शिक्षकों ने सभा का किया आयोजन, समान कार्य के लिये समान वेतन पर चर्चा
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण)
मशरक प्रखंड स्थित बीआरसी के प्रांगण मे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह तथा प्रखंड अध्यक्ष कुमार प्रमोद व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा समान कार्य समान वेतन के लिए प्रखंड के सभी शिक्षकों का एक सभा आयोजन कर समान कार्य समान वेतन के उपर चर्चा की गई और एक दिन का धरना प्रदर्शन का भी जोड़ दिया गया जिसमें प्रखंड भर के शिक्षकों ने साथ देने का भी वादा किया ।शिक्षकों मे अभय सिह ,सत्येन्द्र सिंह ,अनिल सिह ,रहमत अली उर्फ जंगल जी ,मुकुल सिह, अभय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय ,प्रमोद उपाध्याय ,आदि लोग उपस्थित थे ।