अगलगी में पांच झोपड़ीनुमा घर जेल, हजारों की संपत्‍ति‍ का नुकसान
#परवेज अख्‍तर
सिवान:
लकड़ीनबीगंज प्रखंड क्षेत्र के लखनौरा गांव में शनिवार की दोपहर घोंसारी से उड़ी चिंगारी के कारण पांच घर जलकर राख हो गए। आग की लपटे इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते पांचों झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखीं तीन बकरियां भी झुलस गईं। वहीं आग की चपेट में आकर रामनाथ साह की पुत्री प्रतिमा कुमारी आंशिक रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना स्थानीय थाना के साथ अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंचती जबकुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं आग की भीषण लपटों को देख आसपास के सैकड़ों लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।अगलगी में सोहन साह, हरेंद्र साह, सुरेंद्र साह, सुरेश साह, मोहम्मद मेराज के मकान शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि अगलगी में उनके सारे सामान जलकर राख हो गए। अग्नि पीड़ितों ने नबीगंज ओपी और अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। जिस पर नबीगंज ओपी थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मुखिया फिरोज आलम, पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद, धनंजय तिवारी, हरकिशोर राय ,विनोद सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने एवं सरकारी सहायता अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया । वहीं इस संबंध में सीओ ने बताया कि स्थानीय राजस्व कर्मचारी को जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन रिपोर्ट मांगा गया है ताकि सहायता अनुदान दिलाई जा सके।।
—————–