सारण :वाम छात्र संगठनों (लेफ्ट) की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

छपरा : दिनांक 07 फरवरी 2018
बुधवार को वाम छात्र संगठनों AISF,SFI,AISA की संयुक्त बैठक मंजर रिजवी भवन सलेपुर, छपरा में सम्पन्न हुई।
जिसकी अध्यक्षता एआईएसएफ जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने किया।
बैठक में यह तय पाया गया की जेपी विवि के सभी अंगीभूत काॅलेजों में सभी पदों पर वाम छात्र संगठनों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।इस समीक्षात्मक बैठक में यह बात सामने आई की अंगीभूत काॅलेजों में विवि प्रशासन एवं राजभवन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।जेपी विवि प्रशासन के तरफ से किसी भी कालेजों को लिखित रूप से कोई दिशा निर्देश नही दिया गया है जिससे छात्रों को ऊहापोह की स्थिति के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जहां सभी काॅलेज सत्र-
2017-2020 के छात्रों को मतदाता बनाएं हैं, वहीं जगदम्ब कालेज सहित अन्य कई काॅलेज हैं जो सत्र-2017-2020 के छात्रों को मतदाता सुची से बाहर रखा हैं, जो छात्रसंघ चुनाव में घोर अनियमितता को दर्शाने के साथ-साथ छात्रों को उनको मतदान के अधिकार से वंचित करना बिलकुल असंवैधानिक एवं गलत है।
बैठक में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के साथ कुलपति एवं आरएसएस छात्र शाखा के सदस्यों के उपस्थिति में आदर्श अचार संहिता का उलंघन्न करते हुए प्रेस वार्ता की गई,ताकि किसी एक खास संगठन को विवि के हिरो बनाई जा सके।जिसकी पुरजोर निन्दा की गई।बैठक में यह तय किया गया की वाम छात्र संगठन अपने संयुक्त उम्मीदवारों की सुची 09 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रकाशित करेगी।
बैठक में AISF के जिला सचिव राहुल कुमार यादव,सह सचिव राजीव कुमार,आनन्द मोहन सिंह,अनमोल कुमार,कुमार बब्लू,SFI के जिला सचिव शैलेन्द्र यादव,संयुक्त सचिव गोलू सिंह,मनिष रंजन,AISA के जिला सचिव अनुज कुमार दास,प्यारेलाल मांझी,राजेश कुमार आदि दर्ज़नों लोग मौजूद थे।