सारण :छात्र संगठन आर एस ए ने की बैठक

छपरा :7 फरवरी 2018
बुधवार को आर एस ए के राजेंद्र महाविद्यालय छपरा इकाई की बैठक महाविद्यालय प्रभारी अभिषेक यादव उर्फ सोनू राय की अध्यक्षता में हुआ ।बैठक में छात्र राजद से जुड़े विशाल सिंह राठौर एवं सुमित कुमार को माला पहनाकर अनूप नारायण ने स्वागत किया ।उन्होंने कहा कि किसी पार्टी के विचारों के गुलामी को ना स्वीकार करते हुए छात्रों के विचारों को शिवकार किया बिना कोई दबाव के इन दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत है । दोनों व्यक्तियों ने पार्टी के प्रति ईमानदारी और जो जिम्मेदारी मिलेगी उसको इमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे ।
बैठक को संबोधित करते हुए सोनू राय ने कहा कि आगामी लोकतंत्र के प्रथम पाठशाला के चुनाव में पूरी मजबूती के साथ प्रत्येक पद पर चुनाव लड़ा जाएगा संगठन किसी व्यक्ति किसी विचार का जिंदाबाद का नारा नहीं लगाती है संगठन की पहचान संघर्ष से है जय प्रकाश विश्वविद्यालय का इतिहास आर एस ए का इतिहास है छात्रों की समस्या के लिए प्रत्येक दिन प्रत्येक पल लगातार संघर्ष किया है छात्र संघ चुनाव में इस विश्वविद्यालय में कहीं लड़ाई है ही नहीं अगर लड़ाई है तो छात्रों की समस्या के खिलाफ है जो संगठन बखूबी लगातार संघर्ष कर रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ इस विश्वविद्यालय में मात्र एक ही आवाज है जिसका नाम है आर एस ए बैठक में संगठनात्मक एवं संगठन की मजबूती प्रदान हेतु विस्तार से चर्चा हुआ बैठक में प्रमुख रूप से मनीष राय कुमार धीरज कुमार तिवारी विकास अजय कुमार गुप्ता अमित कुमार रमेश कुमार प्रीति कुमारी स्नेहा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता महाविद्यालय इकाई के उपस्थित थे।
भवदीय
अभिषेक यादव उर्फ सोनू राय
महविद्यालय प्रभारी
राजेन्द्र कॉलेज छपरा




Recent Comments