सारण : रेप व हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने यूपी के लखनऊ से किया गिरफ्तार
अमनौर /सारण
थाना कांड संख्या 41/17 रेप व हत्या मामले के आरोपी को अमनौर पुलिस ने लखनऊ के अशियाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा. पकड़ा गया आरोपी भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा सदर निवासी अरूण राय का पुत्र रबीन्द्र राय बताया गया है. मालूम हो कि अमनौर अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारापर के पास पिछले 10 मार्च को एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ रेप कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. जिस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने तथा कांड का उद्भेदन करने को लेकर पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी. पुलिस ने उस वक्त पीड़ित परिजन के निशानदेही पर पड़ोस के ही प्राथमिक अभियुक्त विनय शर्मा व प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. हालांकि पुलिस को उन दोनों की संलिप्तता पर यकीन नहीं हो रहा था. मढौरा एडीशनल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस बारीकी से इस घटना की विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच शुरू कर दी. इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार रबीन्द्र ने घटना से संबंधित कई अहम खुलासे किया है. जिसमें आधा दर्जन लोग इस घटना में संलिप्त होने की बात बतायी है. वहीं गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी.




Recent Comments