सिवान :जरुरतमंदो के बीच हुआ कम्बल का वितरण
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा ( सिवान ) :-
ठंड की प्रबलता को देखते हुए जिला प्रशासन से आवंटित कम्बलो का वितरण क्षेत्र के सभी आठो पंचायतो के जरुरतमंदो के बीच प्रखंड परिसर में कैम्प लगाकर बुधवार को किया गया, वितरण कर रहे अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिला से आवंटित कुल बयालीस कम्बलो का जरुरतमंदो को लाभ मिले इसके लिए हमने सभी पंचायत के मुखिया सदस्यो से उनके क्षेत्र के जरुरतमंदो को चिन्हित करा वितरित किया जिससे इसका सही लाभ उसे मिल सके जो वास्तव में जरुरतमंद है, लाभुको में सेमरा पंचायत के रामबहादुर सिंह, नन्दजी साह, प्रभावती देवी, शकुंतला कुमारी सेवतापुर पंचायत के जोखू साह, हरमुनी देवी, सीता देवी, इंग्लिश पंचायत के प्रमिला देवी, सुरेन्द्र प्रसाद, सवरिया देवी, कबीरपुर पंचायत के कमलावती देवी, शान्ति देवी मुन्नी देवी सहित दर्जनो अन्यो ने कम्बल पाकर भूरी भूरी प्रशंसा किया, मौके पर मुखिया रामप्रवेश बैठा, अशोक प्रजापति, उमेश सिंह, मुरत राम , रविन्द्र सिंह सहित अन्य सक्रियता से उपस्थित रहे ।




Recent Comments