छपरा मे दुपहिया वाहनों की हुई गहन चेकिंग,शहर मे रोड किनारे लगे वाहनों के पुलिस ने निकाली हवा
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
——-
छपरा:-सोमवार को फिर छपरा एसपी के शख्त निर्देश पर ट्रैफिक इंचार्ज नीलमणि रंजन एवम छपरा के डीटीओ के द्वारा दोपहिया वाहनों की की गई ।जाँच मे लगभग 300 वाहनों को बिना हेलमेट के पकडे जाने पर जुर्माना किया गया।जुर्माने की वसूली के साथ ही दी गई हिदायत दी गई की अगली बार पकडे जाने पर जुर्माना पड़ सकता है काफी महंगा !वही फिर आज शहर के साहेबगंज में रोड पर खड़ी वाहनों के हवा निकाले गए । कई जगह तो ट्रैफिक पुलिस से नोकझोक हुई , कारण की आखिर वाहनों के लिए शहर में स्टैंड नहीं है इस स्थिति में कहा वाहन को लगाये तो कहाँ ?
——-
न्यूज़ इनपुट_मनोरंजन पाठक ,छपरा





Recent Comments