सारण :AISF ने किया विश्विद्यालय का घेराव व प्रदर्शन 
▪मांगे नहीं मानने पर 8जनवरी को करेंगे छपरा में चक्का जाम 

छपरा 
विश्वविधालय परिसर में बुधवार को छात्र संगठन AISF ने छात्र हित में प्रदर्शन व घेराव किया । उग्र प्रदर्शन के बाद विश्विद्यालय के प्रतिनिधि से छात्र संगठन से वार्ता हुई । जिसमें छात्रों की मांगों से राजभवन को अवगत कराने का आश्वासन मिला । वही छात्रों ने भी मांगे नहीं मानने पर 8 जनवरी को छपरा में चक्का जाम का अल्टीमेटम भी दिया। AISF राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि पंजियन की समस्या की वजह से ही सारे छात्रों का भविष्य अधर में फसा हुआ है सीट से अधिक नामांकित छात्रों की पंजियन नही होने की समश्या मुख्य है। विश्वविद्यालय में घोर अनियमितताएं है मगर इसके समाधान करने के बजाए विश्विद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ दोहरी चाल चलकर विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।।वही जिला कोषाध्यक्ष अमित नयन ने कहा कि हम अब चुप नही बैठेंगे सरक से लेकर  सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।जिला सह सचिव राजीव कुमार ने कहा कि राजभवन व राज्यसरकार छात्रों की बढ़ती इन समस्याओं पर अपनी चुपी तोरे ।।वही  छात्र नेता निखिल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के गलतियों और त्रुटियों के वजह से विद्यार्थियों का जीवन अंधकारमयी दिख रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों का नामांकन अपने कॉलेज में उस सत्र के कॉलेज को निर्गत सीट से अधिक संख्या में हुआ और जो पंजियन विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत किया गया वह जाली है। मैं विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछना चाहता हूँ कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को प्रदत सीट कम ही था तो नामांकन लेने से पहले उन्हें जानकारी क्यों नही दी गयी और उनका नामांकन कैसे लिया गया? अगर वे पंजीकृत ही नही थे तो उनका पार्ट1 तथा पार्ट2 का परीक्षा कैसे लिया गया? और अगर उन सब को कुलपति, कुलसचिव , परीक्षा नियंत्रक के आदेश से परीक्षा में सम्मिलित किया गया , रिजल्ट का प्रकाशन हुआ, तो अब जाके 4 साल के बाद उन्हें अधिकृत सीट का हवाला देते हुवे विश्वविद्यालय द्वारा पार्ट3 का परीक्षा फॉर्म भरने से रोक क्यों जा रहा है? ये सरासर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

इस मौके पर राहुल कुमार यादव , राजीव कुमार , अमित नयन नवीन कुमार , अनमोल कुमार,अंशु पांडे, शशिकांत, सहित दर्ज़नों छात्र थे ।