समस्तीपुर:मुंशी हत्या कांड के मामले में 12 लोग के बिरुद्ध नामजद
#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

दलसिंहसराय
बीती रात थाने के नगरगामा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ता को लेकर हुए बिवाद में एक पक्ष के समस्तीपु र कोर्ट में मुंशी का कार्य कर रहे कमल चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई । वहीं मृतक के दो पुत्र को तलवार से वार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया । जिसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया किया गया है ।घटना को लेकर इलाज के क्रम में जख्मी दलसिंहसराय कोर्ट के मुंशी रजनीश कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने 12 लोगों के बिरुद्ध दलसिंहसराय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है ।
जिसमे रास्ता को लेकर रात में उप मुखिया शुभेंदु चौधरी, उनके भाई नवेन्दु चौधरी पर लिस्टल से गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है । वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है । दूसरी ओर घटना के बिरोध में गुरुवार को दलसिंहसराय कोर्ट कार्य से बाहर रहकर मृत आत्मा की शांति हेतू अधिवक्तासंघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से कामना की गई।




Recent Comments