
सफाई साथियों द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
पटना(दिनांक : 05/06/2020) :
कोविद -19 महामारी के मद्देनजर चल रहे लॉकडाउन ने देश के सबसे कमजोर समुदाय अपशिष्ट बीनने वाले सफाई साथियों के जीवन को प्रभावित किया है।इस वर्ग पर संकट के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है, जिससे इनकी जीविका पर बड़ा संकट आ गया है, लगभग 70 दिनों के लॉकडाउन के कारण इस समुदाय के लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है | जिसको देखते हुए निदान संस्था ने लॉकडाउन के दौरान सफाई साथियों को राशन, हाइजिन किट बितरण कर एवं सरकार द्वारा राशन कार्ड योजना से जुडाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर कार्य किया |
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु COVID-19 महामारी के योद्धा
सफाई साथियों के जीवका का संरक्षण एवं उनकी जीविका को गतिशील बनाने हेतु निदान ने UNDP के सहयोग से कचरा चुनने वाले सफाई साथियों के साथ प्लास्टिक एवं ठोस कचरा/अपशिष्ट प्रबंधन (रैग पीकर्स) पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमे लगभग 100 सफाई साथियों ने भाग लिया |
इस कार्यक्रम निम्नलिखित बातें बताई गई : –
गिला कचडा एवं सुखा कचड़ा का अलग अलग विभाजन एवं संग्रहण प्रक्रिया
प्लास्टिक वाले कचड़े को गर्दनीबाग स्थित स्वक्षता केंद्र पर लाकर बेचने पर उन्हें मूल वजन के साथ संस्था द्वारा उचित मूल्य के साथ ख़रीदा जायेगा
सफाई साथियों को नगर निगम तथा निदान संस्था के द्वारा “सफाई मित्र” परिचय पत्र दिया जायेगा
सभी सफाई साथियों का बैंक में खाता एवं बीमा सुरक्षा से जुडाव करने का कार्य किया जा रहा है, अभी तक 412 सफाई साथियों को सूचीबद्ध किया जा चूका है, जिसके तहत अभी तक 252 सफाई साथियों का बैंक में खाता तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना से जुडाव किया जा चूका है, इस जुडाव के कारण हीं 210 सफाई साथियों को इस COVID-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत 500 रूपये की राशि तीन बार भी प्राप्त हुआ |
न्यू मार्किट स्थित डंपिंग यार्ड में कचडा चुनने वाले 65 सफाई साथियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसके लिए नगर निगम से समन्वय किया गया है, जिसमे नगर निगम एवं निदान संस्था संयुक्त रूप से in सभी को परिचय पत्र देगी जिनको न्यू मार्किट स्थित डंपिंग यार्ड में कचड़ा संग्रहण की अनुमति दी जाएगी, जिससे उनको कचड़ा का संग्रहण करने में गार्ड या अन्य कर्मचारियों द्वारा परिशानियो का सामना नही करना पड़ेगा |
इससे इनकी सामजिक पहचान मिलेगा, इनकी जीविका सुरक्षित होगी तथा इनकी आमदनी बढ़ने से सफाई साथियों का जीवनशैली में परिवर्तन होगा |
इस मौके पर निदान के कार्यक्रम प्रबंधक से श्याम शंकर दीपक तथा UNDP के कार्यक्रम पदाधिकारी अरविन्द कुमार मौजूद थे |
इनपुट-अरबिंद सिंह
कार्यपालक निदेशक
निदान
9910306625




Recent Comments