सारण :मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बंचित नही रहेगा कोई गांव-धूमल 
रसूलपुर- (सारण)
हर गांव में बनेंगी सड़क ।मुख्य सड़क से जोड़े जाएँगे सभी गाँव।उक्त बातें स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बुधवार को एकमा प्रखंड के छित्रवलिया बाजार पर मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजनान्तर्गत एक करोड़ रूपये की प्राकलित राशि से  छित्रवलिया बाजार रोड़ से छितौनी टोला तक बनने वाली सड़क निर्माण के शिलान्यास के बाद ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कही।उनहोंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बसर कर रहे लोगों तथा किसानों के उत्थान के लिए सरकार हर संभव प्रयासरत है।पूरे राज्य में सड़क निर्माण का कार्य जारी है।मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से कोई भी गाँव बंचित नहीं रहेगा ।मौके पर संवेदक संदीप कुमार “मन्नु”,मुरली सोनी ,दीपक सिंह, बिपीन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।इसके दो दिनों पूर्व ही बिधायक ने बनवारी अमनौर से रीठ बगीचा तक तथा साधु मोड़ से लगुनी तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था।